महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 29 मार्च। शिव सेना बागबाहरा जिला महासमुंद के तत्वावधान में कल विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। विश्राम गृह बागबाहरा के सामने दुर्गा मंदिर से यह चुनरी यात्रा प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए घुंचापाली स्थित चंडीमाता मंदिर पहुंची।
इस दौरान 355 मीटर की चुनरी को शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में चुनरी को माता जी के दरबार में चढ़ाया गया। चुनरी यात्रा में हजारों की संख्या में बागबाहरा क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुईं।
मालूम हो कि विगत कई वर्षों से शिव सेना के द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि के समय चुनरी यात्रा निकाली जाती है। चुनरी यात्रा में मुख्य रूप से कार्यकारिणी अध्यक्ष मधुकर पांडेय, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, संतोष शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता, सेवक दास दीवान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अजय बंजारे जिलाध्यक्ष, सिंपल दुआ, छबिदास मानिकपुरी जिला उपाध्यक्ष, बादल बंजारे, धीरज सिन्हा, सुकेश चौधरी, इन कुमार लहरे, मनोज बेहरा, दिनेश सेठ ब्लॉक अध्यक्ष बसना, कुणाल सोनी, लोकू मेहेर, सुनील बंजारा के अलावा महिला सेना, कामगार सेना, विद्यार्थी सेना के हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।