दुर्ग

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक कल
30-Mar-2023 3:13 PM
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की  संभाग स्तरीय बैठक कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 मार्च। भाजपा की पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान की तैयारी एवं संपादन हेतु संभाग स्तरीय बैठक 31 मार्च शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में सुबह 11 बजे से रखी गई है।

इस बैठक में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले भाजपा के संगठनात्मक जिले दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, मानपुर- मोहला, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में निवासरत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिलों के जिलाध्यक्ष-महामंत्री व कोषाध्यक्ष एवं दुर्ग जिले के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष-महामंत्री उपस्थित रहेंगे।

इस बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश प्रभारी पूर्व आईएएस ओपी  चौधरी, महासमुंद के पूर्व सांसद एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी राकेश चंद्राकर, दुर्ग जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी अंबिका चंद्रवंशी उपस्थित रहेंगे।

आयोजित बैठक के बारे में विस्तारपूर्वक पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूप सिंह सिन्हा एवं उपाध्यक्ष गणेश निर्मलकर ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर निर्धारित गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान अंतर्गत सुनिश्चित किए गए कार्यों का संपादन  हेतु कार्य योजना तय करना तथा अभियान के व्यवस्थित संचालन हेतु दायित्वों का निर्धारण तय किया जाना है। बैठक में अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news