राजनांदगांव

राजनांदगांव, 30 मार्च। स्थानीय अग्रहरी महिला मंडल का होली मिलन कार्यक्रम अग्रहरी भवन में गत दिनों संपन्न हुआ, जिसमें महिला मंडल की अध्यक्ष सुधा सतीश अग्रहरी एवं समस्त पदाधिकारियों ने महिला मंडल की सदस्यों का स्वागत किया तत्पश्चात गुलाल लगाया।
महिला मंडल की संरक्षिका सुचित्रा आनंद किशोर अग्रहरी ने अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे ही कार्यक्रमों से समाज में एकता एवं प्रेम की भावना उत्पन्न होती है महिला मंडल की सभी सदस्यों को सक्रिय रूप से समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना होगा।
महिला मंडल की संरक्षिका सुधा राजेश अग्रहरी ने अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के सामूहिक प्रयास से प्रत्येक कार्यक्रम सफल हो रहा है आगे भी इसी प्रकार की सक्रियता से कार्य करते रहे।
महिला मंडल की संरक्षिका उर्मिला अग्रहरी ने कहा- होली का त्यौहार आपसी सौहाद्र का त्यौहार है समाज के प्रत्येक कार्यक्रम में सभी सदस्यों की भागीदारी होनी चाहिए, तभी कार्यक्रम की सफलता निश्चित है।
पूर्व अध्यक्ष सुषमा संजय अग्रहरी ने होली मिलन कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि इस भागदौड़ के जीवन से थोड़ा वक्त सामाजिक गतिविधियों में यदि समाज के प्रत्येक सदस्य दे तो निश्चित रूप से प्रत्येक कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल होग।
समाज की सक्रिय सदस्य निशा अग्रहरी ने कहा कि होली मिलन के कार्यक्रम में मेरी ओर से आप सभी लोगों को हार्दिक शुभकामना इसी प्रकार का कार्यक्रम निरंतर करते रहें जिससे सभी सदस्यों में हर्ष और खुशी का वातावरण बना रहे।
महिला मंडल के इस भव्य कार्यक्रम में उर्मिला गुप्ता, शीला सुरेश गुप्ता, वर्षा श्याम किशोर गुप्ता, हेमा हेमू गुप्ता, अलका कमलेश गुप्ता, सुधा सतीश गुप्ता के भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया, वहीं संगठन की महिला सदस्य ने होली के गीत गाकर आयोजन को भरपूर सफल बनाया। महिला मंडल की सभी सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।