गरियाबंद
तेज रफ्तार बाइक सडक़ किनारे लगे बोर्ड से टकराई, 20 फिट उछलकर खेत में गिरे
30-Mar-2023 4:27 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम/फिंगेश्वर, 30 मार्च। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई। इस हादसे में दो युवक बुरी तरह से गंभीर हो गए है। हादसा बुधवार रात 9 से 9.30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर में दो युवक पल्सर बाइक में कहीं जा रहे थे। इनकी बाइक की स्पीड काफी तेज थी। ये फिंगेश्वर के आम बगीचा के पास पहुंचे ही थे कि सडक़ किनारे लगे बोर्ड से टकरा गए। बाइक की स्पीड अधिक होने के कारण नियंत्रण नहीं कर पाए। दोनों बाइक से 20 फिट उछलकर खेत में जा गिरे। इस घटना में दोनों युवक बुरी तरह से गंभीर हो गए हैं। दोनों को उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक केन्द्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।
दोनों युवक फिंगेश्वर के रहने वाले हैं, फिलहाल इनका नाम पता नहीं चल पाया है।