रायपुर

रायपुर, 30 मार्च। तिल्दा नेवरा इलाके में महिला के हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति सागर निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। छ: माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। घर में छोटी- छोटी बातों को लेकर करता था विवाद फिर आरोपी ने अपने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या की।
पुलिस ने जानकारी में बताया कि मृतक की मां संतोषी उर्फ रानी निषाद थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लडक़ी प्रीति निषाद का करीब 6 माह पूर्व वार्ड 22 अटल आवास तिल्दा के लडक़े सागर निर्मलकर के साथ प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद वे साथ में रहते थे। शादी के बाद प्रीति और उसके पति सागर निर्मलकर के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था।
बुधवार को वह सुबह उसके दामाद और बेटी के बीच किसी बात को लेकर घर की छत पर विवाद होने लगा। जिसे नजरअंदाज कर उसकी लडक़ी वहां से चली गई। इसके कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों की भीड़ उसके घर के पास जमा होने लगा। जिसे देख संतोषी ने अपनी दूसरी लडकी हेमा निषाद के साथ जाकर देखा तो घर के छत के उपर इसकी लडकी प्रीति मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। चहरे पर चोंट के निशान थे। जिसपर हत्या की आशंका में संतोषी निषाद ने अपने दामाद सागर निर्मलकर पर गला घोंटकर हत्या करने के मामले में थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-174 एवं धारा 302 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी सागर निर्मलकर के मिलने पर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।आरोपी को गिरफ्तार कर जेेल भेजा गया।