रायपुर
अफसोस कांग्रेस का सत्याग्रह देश के लिए नही गांधी परिवार के लिए है-भाजपा
30-Mar-2023 6:10 PM

रायपुर, 30 मार्च। कांग्रेस के आगामी सत्याग्रह के कार्यक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कांग्रेस अब जनता से नाता तोड चुकी है उनकी प्राथमिकता केवल राहुल गांधी का राजनितिक करियर बचाना है कांग्रेस के सारे अभियान ,आंदोलन ,संसाधन केवल और केवल राहुल गांधी के लिए ही हैं अफसोस की बात है कि वह जो सत्याग्रह कर रहे हैं वह देश कि लिए नहीं राहुल गांधी की लिए है।
चिमनानी ने कहा कि कांग्रेस राज में पूरे छत्तीसगढ़ में जो निराशा रूपी अंधेरा छाया हुआ है अच्छा होता उसे दूर करने के लिए कांग्रेस द्वारा मशाल रैली निकाली जाती ,कांग्रेस राज में जो प्रदेश भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुका है अच्छा होता उसकी निगरानी के लिए कांग्रेस द्वारा निगरानी समिति बनाई जाती, अच्छा होता कांग्रेस राज में अपराधियों ने जो आतंक मचा रखा है।