रायपुर

प्राचार्य के तीन हजार पद रिक्त, पदोन्नति के लिए मंत्री से मिले व्याख्याता
30-Mar-2023 6:14 PM
प्राचार्य के तीन हजार पद रिक्त, पदोन्नति के लिए मंत्री से मिले व्याख्याता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 30 मार्च। व्याख्याता से प्राचार्य पद पर पदोन्नति की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ का प्रतिनिधिमंडल  मंत्री स्कूल शिक्षा  प्रेम साय सिंह टेकाम एवं खनिज विकास निगम  गिरीश देवांगन से मिला।   प्रदेश के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य के रिक्त पद पर पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने की मांग की।

 संघ सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के लगभग तीन हजार से ज्यादा स्कूलों में प्राचार्य का पद रिक्त है। प्राचार्य पद पर पदोन्नति नही होने से अधिकांश व्याख्याता सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं। पिछले 7 वर्षों से पदोन्नति पदोन्नति नहीं हुई है जिससे विद्यालय के शैक्षिक गुणवत्ता में भी असर पड़ रहा है। जिस पर टेकाम ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर तत्काल प्रक्रिया पूर्ण कराने को कहा है वहीं देवांगन  ने कहा की वे मुख्यमंत्री से पदोन्नति तत्काल कराने अनुरोध करेंगे। शिक्षा मंत्री ने   स्पष्ट किया कि  प्राचार्य पदोन्नति काउंसलिंग पद्धति से करने  निर्देश जारी कर चुके है। प्रतिनिधि मंडल में  प्रंताध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री राजीव वर्मा, गोवर्धन झा, प्रांतीय सचिव सुरेश अवस्थी, के के शर्मा, जिलाध्यक्ष अरुण साहू, हितेश दीवान में शामिल थे।


अन्य पोस्ट