राजनांदगांव

लिटिया मार्ग में भव्य शक्ति द्वार का निर्माण
31-Mar-2023 3:52 PM
लिटिया मार्ग में भव्य शक्ति द्वार का निर्माण

सेवा पंडालों में एक लाख पदयात्रियों की सेवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 मार्च।
चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम लिटिया में भव्य शक्ति द्वार का निर्माण किया गया है। कलेक्टर डोमन सिंह की पहल पर आस्था के केन्द्र मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले मार्ग शक्ति पथ पर पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भव्य शक्ति द्वार का निर्माण किया गया है। ग्राम लिटिया एवं मुसरा में पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए शक्ति कुटीर का निर्माण किया गया है, जहां वे कुछ समय विश्राम करते आगे की यात्रा डोंगरगढ़ के लिए जाएंगे। मां बम्लेश्वरी के प्रति भक्तगणों की अपार श्रद्धा है। वहां जाने वाले श्रद्धालुओं की उनकी सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किए गए। इसी क्रम में शक्ति द्वार एवं शक्ति कुटीर का निर्माण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के सेवा पंडाल में लगभग 1 हजार 575 पदयात्रियों की सेवा की गई। कलेक्टर के आव्हान पर सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा पंडाल में अपनी सेवाएं दी। जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अरूण वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, पंडाल प्रभारी उदयन सान्याल द्वारा लगातार कार्य किया गया। पदयात्रियों को भोजन, नाश्ता, फलाहार, पेयजल उपलब्ध कराया गया।

जिला पंचायत के सेवा पंडाल में जिला पंचायत, नगर निगम, राजस्व, कृषि, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सीएसईबी, नगर नियोजन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्काउट एवं गाईड, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, कौशल विकास, लाईवलीहुड कॉलेज, जनसंपर्क, उद्यानिकी, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों द्वारा योगदान दिया गया। सभी ने मिलकर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनाया तथा उन्हेंं परोसकर सेवाएं दी गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news