दन्तेवाड़ा
वाणिज्य में जय किशोर प्रथम
10-May-2023 9:39 PM
बचेली, 10 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नतीजे जारी हो गये। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय ंिसह टेकाम ने रिजल्ट जारी किए। इसमें दंतेवाड़ा जिला के बचेली नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय का परिणाम 12वीं में 80 प्रतिशत एवं 10वीं में 78.18 प्रतिशत रहा।
प्राचार्य डीके सोनी ने बताया कि नंदिनी बघेल ने 82.33 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला संकाय की छात्रा सुनीता ने 12वीं प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे 77.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। विज्ञान के छात्र निशु ने 77.2 प्रतिशत। वाणिज्य संकाय में जय किशोर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य सहित सभी शिक्षको ने छात्र-छात्राओ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।