कवर्धा
कबीरधाम पहुंचने पर जोरदार स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 12 मई। कर्नाटक, बेंगलुरु से अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर दिव्यांग खिलाड़ी छोटी मेहरा के कबीरधाम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुष्प गुच्छ, पुष्पमाला पहनाकर छोटी मेहरा का भव्य स्वागत किया।
भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए कबीरधाम जिले की छोटी मेहरा ने 14 मीटर चक्र फेंक कर गोल्ड मेडल जीता। चैंपियनशिप में छोटी मेहरा ने 16 देशों के खिलाडिय़ों को परास्त कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह एवं उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कौशल किशोर वासनिक तथा अधिक संख्या में फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षणरत युवक-युवती व खिलाडिय़ों ने छोटी मेहरा, कोच/ ट्रेनर वसीम रजा कुरैशी, व संजय पैकरा (रनर) का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए विजय तिलक लगाकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए, तिरंगा रथ पर शहर भ्रमण कराया गया।