कोरिया

वन विभाग बना मूकदर्शक, ‘छत्तीसगढ़’ की खबर पर भाजपा आई सामने
15-May-2023 3:52 PM
वन विभाग बना मूकदर्शक, ‘छत्तीसगढ़’  की खबर पर भाजपा आई सामने

मुनारा बना कांग्रेस पार्टी के  प्रचार का साधन-कमला 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुण्ठपुर(कोरिया) 15 मई।
भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री कमला ने ‘छत्तीसगढ़’ की खबर जिसमें मुनारे पर कांग्रेस के प्रचार को बताया गया था, पर कहा कि मुनारा कांग्रेस पार्टी के प्रचार का साधन  बन गया है।

उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एमसीबी जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा में कार्यकर्तागण चुनाव प्रचार में जुट गए है तथा चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए नियमों को ताक में रख कर  सरकारी सम्पत्ति का उपयोग चुनाव प्रचार  में किया जा रहा है तथा जिला के सीमावर्ती से लेकर भरतपुर तक वन विभाग व राजस्व विभाग के द्वारा बनाए गए मुनारे को कांग्रेस के द्वारा चुनाव प्रचार के लिए उपयोग किया जा रहा जिसकी वजह से मुनारों में पंजे के निशान समेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व डॉ. चरणदास महंत जिंदाबाद के नारे लिख जाने से बदरंग हो गए है। बीते दिनों विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत का दौरा जनकपुर क्षेत्र में  था, इस दौरान वन विभाग के मुनारों को  भी प्रचार का साधन बनाया गया।

बरेल से लेकर जनकपुर तक सडक़ किनारे बने मुनारों को जमकर प्रचार किया गया। मुनारो से जंगल की पहचान होने के साथ कई उपयोग है,पूर्व में मुनारों में सफेद रंग से पोताई कराने के बाद नम्बर लिखवाया गया था, जो अब नहीं दिख रहा है। दरअसल मुनारो की स्थित से पटवारी समेत राजस्व विभाग के अधिकारी सीमांकन करते हैं, लेकिन अब वन विभाग के मुनारो पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है।

इससे पहले इसका राजनीतिक रूप से कभी उपयोग नहीं देखा गया है। तथा मुनारों  के स्वरूप  को परिवर्तन करना लोक संपत्ति निरूपण अधिनियम के तहत भी गैर जमानती अपराध है। तथा उक्त कार्यवाही किये जाने पर  दो वर्ष की सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है। विज्ञप्ति के माध्यम से प्रशाशन को बतलाना चाहूंगी की उक्त क्रियाकलाप् के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्यवाही किया जाते जिससे ग्रामीण क्षेत्रो व वन विभाग मे बने मुनारो को सुरक्षित रखा जा सके।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news