दन्तेवाड़ा

छू लो आसमान की छात्राओं ने लहराया परचम
16-May-2023 9:20 PM
छू लो आसमान की छात्राओं ने लहराया परचम

दंतेवाड़ा, 16 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर सत्र 2022-23 द्वारा हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूल घोषित परीक्षा परिणाम में जिले में जिला प्रशासन द्वारा संचालित छू लो आसमान आवासीय विद्यालय कन्या परिसर कारली के कक्षा 12वीं एवं 10वीं के छात्राओं का रिजल्ट 100 फीसदी रहा। 

प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 12वीं की छात्राओं में  जिला स्तर पर टॉप टेन में गीतांजली साहू पिता कोमल देव साहू 87.60  वंदना सिन्हा पिता सीता राम सिन्हा 87.60, रत्ना पिता रामू 87, खुशबू ठाकुर पिता  दीपक ठाकुर 85.80 के साथ टॉप 10 पर रहे।

इसी प्रकार कक्षा 10वीं में अंकिता नाग पिता सोमलाल नाग 93 एवं  राधिका आलेन्द्र पिता रामदास आलेन्द्र 93,  सुमित्रा यादव पिता  चेत राम यादव 92.83,  तनिषा दारा पिता रामश्वामी 91.67,  स्नेहा मंडल पिता  शंकर मंडल 91.33, तनवी हेमला पिता हीरालाल हेमला 91.33  आसमती मौर्य पिता हलधर मौर्य 91.17,  मुस्कान यादव पिता  प्रताप सिंह यादव 90.67 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में अपना नाम रोशन किया। 

छात्राओं की इस विशेष उपलब्धि पर कलेक्टर विनीत नंदनवार के द्वारा विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। 

कलेक्टर के विशेष पहल पर छू लो आसमान आवासीय विद्यालय कन्या परिसर कारली में सत्र 2022 2023 से ड्रापर बैच प्रारंभ किया गया है। जिसमें ’’ जेईई एवं नीट’’ की आगामी सत्र की परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रारंभ किया गया है। जिसमें छात्राएं प्रवेश ले सकती हैं। बोर्ड परीक्षा में सभी छात्राएँ के प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण होने एवं जिले में टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने पर खुशी जाहिर करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर श्यामलाल सोरी ने 10वीं एवं 12वीं के सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news