बेमेतरा

गौठानों में दावों की विपरीत धरातल पर नहीं मिली सुविधाएं- शर्मा
23-May-2023 3:39 PM
गौठानों में दावों की विपरीत धरातल पर  नहीं मिली सुविधाएं- शर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 23 मई। 
प्रदेश भाजपा के निर्देश पर बेमेतरा भाजपा ग्रामीण मण्डल एवम शहर मंडल भाजपा  20 मई से चलबो गौठान, खोलबो भूपेश बघेल के पोल अभियान 24 मई तक चला रही है। इसी अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने ग्राम खिलोरा, ग्राम ओटेबंद के गौठान का निरिक्षण किया। इन गौठानों में जांच के दौरान उनको न गाय मिली न चारा मिला, न पानी मिला अन्य जो सुविधा गौठान के घोषणा के समय प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया था। वहॉ नहीं पाया गया। गौठान में तार फैंसिंग की भी व्यवस्था नहीं थी। गाय सडक़ों पर दिखाई दी। और किसानों एवं ग्रामीणों से चर्चा करने पर बताया कि गौठान में गाय को नहीं रखने के कारण उनके खेतों का नुकसान हो रहा है। मवेशियों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाया जाता है। 

भाजपा नेताओ ने गौठानों की अव्यवस्थता निर्माण कार्य में अनियमिता और हितग्राहीयों के राशि वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। गौठानों का फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी कर पंचनामा भी नेताओं ने तैयार किया। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं ग्रामीण मण्डल के गौठान निरिक्षणा के प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गौठान भ्रष्टाचार में कांग्रेसियों ने गौ माता को भी नहीं बक्शा। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की योजना गोठान, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी धरातल में कही नजर नहीं आ रही है। यह योजना अधिकारियों के भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई है। राजेन्द शर्मा ने गौठान के भ्रष्टाचार की तुलना बिहार के चारा घोटाला से की। गौठानों की हालत देखकर कोई भी बता सकता है कि जिस गौठान में लाखो रूपये का खर्च करने का दावा किया जाता है। वहा अव्यवस्थता के कारण कुछ भी नही है। सरकार को बताना चाहिए। कि गौठानों में खर्च किये गये लाखों रूपये कहा है। 

शर्मा ने कहा की केंद्र की मनरेगा की राशि और 15 वित आयोग की राशि का दुरुपयोग हुवा है। मण्डल अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण छोटू  राम साहू ने गौठान की अव्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जगह-जगह बोर्ड लगाकर गोबर खरीदी का प्रचार करके वाह-वाही लुटती है। लेकिन आज गौठान निरिक्षण में पाया गया की गोबर खरीदी में भारी घोटाला हो रहा है। गोबर खरीदी से किसी भी हितग्राही को कोई फायदा नहीं हो रहा है। केवल आंकड़ों का खेल अधिकारी कर रहे है। अधिकारी सरकार को गलत जानकारी भी गोबर खरीदी में दे रहे है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने वर्मी कम्पोस्ट खाद्य खुले धुप में टैंक में निर्माण किये जा रहे है।

जिसमें उचित टेम्प्रेचर एवं नमी नही है केवल धुल मिट्टी नजर आ रही है। गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट खाद्य में भ्रष्टाचार कर मिट्टी मिलाकर किसानों को बेचा जा रहा है। वर्मी कम्पोष्ट खाद्य को अधिकारी जबरदस्ती किसान को एवं किसी योजना में पात्र हितग्राही को जबरदस्ती बेचा जा रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। 

शहर मण्डल अध्यक्ष मोन्टी साहू ने भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार बेरोजगारी भत्ता के नाम से युवाओं को ठगा है। और अब गौठान के नाम से ग्रामीणों को ठगने एवं लुटने का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार में 1300 करोड़ का गौठान में भ्रष्टाचार हुआ है। 

गौठान निरीक्षण के दरम्यान पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष छोटूराम साहू, शहर मण्डल अध्यक्ष मोन्टी साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, मण्डल महामंत्री डेरहाराम देवांगन, जिला मंत्री विकास घरडे, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दीपेश साहू, जिला मंत्री जितेन्द्र यदु,हर्ष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भीम वर्मा, भागीरथी साहू, विकास तम्बोली, युगल देवांगन,संतोष वर्मा,परस वैष्णव, तारण  राजपूत,शिव साहू,राकेश मोहन शर्मा, धर्मेन्द्र साहू, परमेश्वर साहू,संत राम साहू,भोजराम साहू,मनहरण साहू,इंदरु साहू,ईश्वर साहू,भगवती साहू,बिसौहा साहू,इंदल वर्मा, जगनू वर्मा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news