बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 24 मई। चलबो गौठान खोलबो पोल के प्रभारी केदारनाथ गुप्ता एवं छत्तीसगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष विधायक शिवरतन शर्मा ने भाटापारा नगर में गौठान का निरीक्षण किया वहीं सुबह से ग्राम पंचायत कडार, गोढ़ी एस,अमलीडीह एवं लेवई में शिवरतन शर्मा ने भाजपा संगठन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के अंतर्गत निरीक्षण किया। इसमें उपस्थित जनमानस ने बताया कि जिस गौठान को आप देखने आए हैं, इसमें लाखों रुपए आहरण कर खर्च किया गया है।
शिवरतन शर्मा ने कहा कुछ दिनों पूर्व ही भेंट मुलाकात करने प्रचारजीवी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम कडार आये थे पर शायद उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण योजना गौठान की तरफ रुख तक नहीं किया, नहीं तो उन्हें सच्चाई सामने नजर आ जाती, जिसका वे घूम घूम कर ढिंढोरा पिट रहे उस योजना का क्या हाल है प्रदेश में...।
छत्तीसगढ़ में भाजपा उपाध्यक्ष, विधायक शिवरतन शर्मा ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। मुख्यमंत्री गायों की सेवा के लिए गोठान नहीं बनाये है, यह केवल भ्रष्टाचार का नया रास्ता खोला हैं। कांग्रेस बताए कि कौन से गोठान में गाय हैं। कौन से गोठान में बिजली पैदा हो रही है। मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणा कर रहे हैं, बड़े-बड़े विज्ञापन छपवा रहे हैं। सरकार की एक भी योजना जमीन पर नहीं है। जनता को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। कांग्रेसी गाय के नाम पर सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार कर रही है।
विधायक शर्मा ने कहा कि सरकार योजनाएं तो ले आ रही है, लेकिन उनके पास बजट नहीं है। सरकार ने गोठान तो बना लिया लेकिन, इसका उपयोग नहीं हो रहा है,प्रदेश सरकार बताए कि इसे बनाने का क्या उद्देश्य है।
केदारनाथ ने कहा कि इस सरकार में हमारी संस्कृति और गौ माता की बात सिर्फ कागजों में ही सीमित है। मौके पर देखने पर सरकार की कथनी और करनी में अंतर दिखाई पड़ता है। प्रत्येक गौठान पर 19 लाख रुपए खर्च करने की बात प्रदेश की सरकार कर रही है। मौके पर देखने से पता चलता है कि सरकार झूठ बोल रही है और जनता को बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है।
उक्त अवसर पर राकेश तिवारी, सुनील यदु, मोहन बांधे, महाबल बघेल, आशिष जायसवाल, डब्लू ठाकुर, पवन वर्मा, योगेश अंनत, राजा कामनानी, परस देवांगन, मनीष मिश्रा, अशिष पुरोहित, देवेन्द्र साहू,भागवत साहू, लुकु साहू, प्यारे रजक, रामेश्वर वर्मा, संतोष यदु, नीरा साहू, आयशा खान,मधु सोनी,आशिष टोडर, सतीश सोनी, राजू पटेल, अजित निषाद, पंकज गुप्ता, ठाकुर राम, सुनील यदु, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।