बस्तर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 25 मई। चलबो गौठान, खोलबो पोल अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता सभी गौठानों में दस्तक दे रहे हैं और गौठानों में प्रदेश कॉग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। जगदलपुर भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना के नेतृत्व में नगरनार मंडल के अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास सहित कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत बम्हनी, जीरागांव, आमागुड़ा एवं चोकावाड़ा ग्राम के गौठान का निरीक्षण किया।
इस दौरान पूर्व विधायक बाफना ने कहा कि निरीक्षण किये गौठानों की स्थिति देखकर तो प्रतीत होता है कि, कॉग्रेस सरकार ने गौठान निर्माण के नाम पर लाखों-करोड़ों रूपये का बंदरबांट किया है। और केन्द्र सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास हेतु भेजी गई राशि का गौठान के नाम पर दुरूपयोग किया है। निरीक्षण स्थल पर न तो गरूवा है और न ही घुरवा। कॉग्रेस की सरकार गौठानों में लोगों को रोजगार मिलने की बातें कर प्रदेश की जनता के समक्ष भ्रम जाल फैला रही है लेकिन गौठान का संचालन कर रही समूह की माताओं-बहनों को समय पर राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसके कारण समूह की महिलाओं को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। एवं सरकार इस अव्यवस्था से तंग आकर गौठान में काम करना ही छोड़ दिया है। और इस सरकार ने जिस प्रकार सिंडिकेट बनाकर शराब घोटाला किया, उसी तर्ज पर संगठित गौठान घोटाला भी किया है।
नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने कहा कि कॉग्रेस की सरकार के शराब घोटाले के बाद अब गौठान के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। निरीक्षण किये गए गौठानों में एक भी गाय नहीं है और तो मवेशियों के लिए चारा, पानी की भी व्यवस्था नहीं है। एवं खाद के नाम पर गोबर और मिट्टी मिला हुआ अमानक स्तर का खाद क्षेत्र के किसान भाईयों को लेम्पस के माध्यम से अधिक दामों पर लेने को मजबूर किया जा रहा है। इस सरकार ने तो गौमाता के साथ भी भ्रष्टाचार किया है।
नगरनार मंडल महामंत्री राधेश्याम पन्द्रे के द्वारा कहा गया कि, गौठान योजना के नाम पर सरकार केवल खाना पूर्ति कर रही है।
प्रतिमाह गौठानों के रखरखाव के लिए समूह के बहनों को प्रदाय की जाने वाली 10 हजार की राशि का कोई अता-पता नहीं है। एवं राशि कहां खर्च हो रही है उसका कोई हिसाब नहीं है। केवल और केवल गौठान के नाम पर भ्रष्टाचार कॉग्रेस की सरकार द्वारा किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान तुलसीराम देवांगन, रैनू बघेल, घनश्याम सेठिया, फुलसिंह नायर, तिलकराम देवांगन, जुगल सेठिया, रूपेश समरथ, गणेश सेठिया, निलाराम देवांगन, रामनाथ कश्यप, मुर्तिराम बघेल, पाणेश्वर, सोनाधर बघेल, बलीराम सेठिया, खगेश देवांगन सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।