राजनांदगांव

कांग्रेस सरकार ने हड़प लिया है गौमाता का चारा-पानी- नीलू
25-May-2023 3:42 PM
कांग्रेस सरकार ने हड़प लिया है गौमाता का चारा-पानी- नीलू

जाबो गौठान - खोलबो पोल अभियान में नीलू ने ग्रामों का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मई।
प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जाबो गौठान - खोलबो पोल अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में भाजपा द्वारा  ग्रामों में सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी परिपे्रक्ष्य में प्रदेश भाजपा के आव्हान पर जिला भाजपा राजनांदगांव द्वारा संस्कारधानी के विभिन्न ग्रामों में चलबो गौठान-  खोलबो पोल अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने घुमका मंडल के पांच विभिन्न ग्रामों खैरझिटी, पदुमतरा, बरबसपुर, घुमका एवं हरडुवा का निरीक्षण किया। इस दौरान नीलू शर्मा के साथ स्थानीय ग्रामवासियों सहित मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू, भाजपा जिला अनु.जाति मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र रामटेके, सरपंच साकेत दाऊ, जनपद सदस्यगण दिलीप पटेल एवं टाकेश सिन्हा, तिलेश्वर सिन्हा, राकेश साहू, संतोष राजपूत, तारण साहू, कपिल सिन्हा, नोहेन्द्र सिन्हा, अश्वनी जंघेल, रिखीराम वर्मा, रवि वर्मा, मोहन साहू, मुरली साहू, राकेश साहू, कालूराम साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इन ग्रामों में गौठान निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामवासियों ने शासन द्वारा निर्मित गौठानों में व्याप्त समस्याओं से भाजपा नेता नीलू को अवगत कराया। 

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता नीलू ने स्थानीय ग्रामवासियों से जनसंपर्क किया और विभिन्न ग्रामों में स्थानीय निवासियों को संबोधित करते कहा कि कांग्रेस शासन द्वारा प्रदेशभर में गौठान निर्माण के नाम पर 1300 करोड़ रुपए से अधिक का भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी वजह से गौठान में समुचित संसाधनों का आभाव है और गोवंश को गौठानों में रखना संभव नहीं हो पा रहा है। नीलू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में गौठानों का निर्माण औचित्यहीन हो गया है, क्योंकि भूपेश सरकार ने गौमाता का चारा पानी हड़प लिया है।


अन्य पोस्ट