राजनांदगांव

झेरिया धोबी समाज की जिला कार्यकारिणी सहित कार्यकारी सदस्यों की घोषणा
25-May-2023 3:53 PM
झेरिया धोबी समाज की जिला कार्यकारिणी सहित कार्यकारी सदस्यों की घोषणा

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मई।
छत्तीसगढ़ झेरिया जिला धोबी समाज राजनांदगांव के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. एलआर निर्मलकर ने जिला झेरिया धोबी समाज राजनांदगांव की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया है। इस कार्यकारिणी में उन्होंने 12 पदाधिकारियों सहित 27 कार्यकारी सदस्य व 30 विशेष आमंत्रित सदस्य की नियुक्त की है। सभी की नियुक्त पर समाज के लोगों ने सभी को शुभकामनाएं दी है।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर द्वारा जारी जिला कार्यकारिणी घोषणा को नवनिर्वाचित सचिव रोहित निर्मलकर और कोषाध्यक्ष योगेश निर्मलकर ने अपनी सहमती प्रदान करते जिला झेरिया धोबी समाज कार्यकारिणी एवं सदस्यों की सूची जारी किया गया है।

समाज के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने नंदकुमार निर्मलकर को संरक्षक, कैलाश सोनवानी और डॉ. हेमसिंग निर्मलकर को जिला उपाध्यक्ष, रोहित कुमार निर्मलकर खुटेरी को सहसचिव, रामनाथ निर्मलकर लखोली संगठन मंत्री, रवि निर्मलकर छुरिया, विष्णु निर्मलकर ईरई, दीपक रजक शंकरपुर जिला सलाहकार, संतोष रजक चौखडिय़ा पारा युवा संगठन जिला अध्यक्ष,  मुकेश निर्मलकर ठाकुरटोला महामंत्री और लोकेश रजक शांतिनगर को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिला कार्यकारिणी सदस्य में जिला झेरिया धोबी समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष एवं सचिव को नियुक्त किया गया है। जिसमें कोमल रजक, दिलीप निर्मलकर जंगलेश्वर, नील निर्मलकर अंजोरा, देवशरण निर्मलकर बैगाटोला, रेखालाल रजक, गोपी रजक राजनांदगांव परिक्षेत्र, कैलाश सोनवानी, भागवतराम निर्मलकर डोंगरगढ़, दिलीप निर्मलकर गैंदाटोला, घनश्याम रजक, खोरबहरा निर्मलकर मुसरा, मधु निर्मलकर ढारा, कृष्णा रजक, जीवनराम निर्मलकर लाल बहादुरनगर,  जीवनराम खेमराज निर्मलकर भार्रीटोला,  तुलसीराम छुरिया, पुरुषोत्तम निर्मलकर एवं सचिव धनेश्वर निर्मलकर करमरी,  सुदर्शन निर्मलकर सलहे,  शिव निर्मलकर, रामहौराम निर्मलकर डोंगरगांव,  हीरालाल निर्मलकर, प्रकाश रजक ढाबा, रोहित निर्मलकर घुमका, मनीराम निर्मलकर पटेवा, विक्रम निर्मलकर सुकूलदैहान समस्त परिक्षेत्र अध्यक्ष और सचिव को नियुक्त किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news