बलौदा बाजार

भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के लिए कार्यकर्ता जोर-शोर से जुट जाएं-गौरीशंकर
25-May-2023 4:14 PM
भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के लिए कार्यकर्ता जोर-शोर  से जुट जाएं-गौरीशंकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लवन, 25 मई। तीस मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक पूरे देश में भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे तथा विशेष जनसंपर्क अभियान लोकसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। उक्त विचार बलौदा बाजार जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल ने व्यक्त किए।

उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान के तहत पूरे देश में व्यापक जनसंपर्क लाभार्थी संपर्क समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, कार्यकर्ता संपर्क जैसे लोकसभा विधानसभा एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घर घर द्वार द्वार जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क करना है।

उन्होंने आगे बताया कि 20 मई से 24 मई तक भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा प्रत्येक गांव में चलबो गोठान खोलबो पोल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संबोधन के पूर्व  अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष, लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मंत्री  श्याम बाई साहू एवम अतिथियों द्वारा भारत माता पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर बैठक का विधिवत रूप से शुभारंभ किए।

बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगल्ले, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी, भाटापारा के विधायक  शिवरतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष  लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मंत्री  श्याम बाई साहू, वरिष्ठ नेता योगेश चंद्राकर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं  की  उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news