राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 मई। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने सख्ती बरतते प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करते पाए जाने पर नगर निगम की टीम कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को हाट बाजार व जयस्तंभ चौक में अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वाले 4 सब्जी विक्रताओ व 5 दुकानदारों पर कार्रवाई करते 1200 रुपए जुर्माना वसूल कर एक किलो 550 ग्राम पालीथिन जब्त करने की कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कड़े कदम उठा रही है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है। नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।
शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईस दे रहे हैं। समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही हैै।
कार्रवाई की कड़ी में आज हाट बाजार के 4 सब्जी विक्रेताओं से 50-50 रुपए कुल 200 रुपए एवं 50 ग्राम झिल्ली पन्नी जब्त किया। इसी प्रकार जयस्तंभ चौक के एक होटल से 2 रुपए एवं अन्य तीन दुकानों से 100-100 रुपए व एक डेयरी से 500 रुपए कुल एक हजार रुपए अर्थदंड वसूला गया तथा एक किलो 500 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई।