दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 25 मई। भाजयुमो अध्यक्ष उतई मंडल प्रवीण यदु द्वारा नवीन कार्यकारिणी घोषित किया गया, काम करने वाले युवाओं को मिला मौका।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी नवीन कार्यकारिणी सदस्यों की नाम जारी की । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव की सहमति व भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत, पुकेश चंद्रकार की अनुशंसा पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की।
इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण यदु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देती है। साथ ही साथ यह आशा करती है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के अनुसार कार्य करेंगे और संगठन के सभी कार्यक्रमों में निश्वार्थ भाव से सहयोग करेंगे। भाजयुमों कार्यकरणी सूची जारी उपाध्यक्ष शुभम वर्मा खोपली, लुकेश देवांगन अंडा, हरीश यादव डूमरडीह, द्रोण साहू उतई, मानी निषाद चंदखुरी, महामंत्री करण सेन करगाडीह, डिलेश गब्बर साहू रिसामा, मंत्री दीपक यादव डूमरडीह,जितेंद्र साहू, कोकड़ी,भूषण साहू,धनोरा,जितेंद्र चंद्रकार हनोदा,संतोष सपहा घुघसीडीह,किशन यादव चंदखुरी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,भास्कर सिंह राजपूत, पूर्व भाजयुमो महामंत्री सहित सदस्य उपस्थित थे।