राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 मई। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की सदस्य डॉ. रूबीना अल्वी ने भूपेश सरकारी की तारीफ करते कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों से फसल चक्र को बढ़ावा मिला। मुख्यमंत्री ने बेहतर योजनाओं के माध्यम से किसानों को समृद्ध किया है।
डॉ. अल्वी ने अपने बयान में कहा कि योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हितग्राहियों को 2023-24 की पहली किस्त प्रदान किया गया है। इस वर्ष से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी का स्वागत करते मुख्यमंत्री को बधाई देते कहा कि वर्ष 2019 से इस योजना को लागू करने का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करना व फसल चक्र को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य देश का प्रथम राज्य है। जिसके संवेदनशील मुख्यमंत्री जिन्होंने किसान, मजदूर, महिलाए, युवा एवं सभी वर्गों का ध्यान रखते नई-नई नीतियों व योजनाओं का विस्तार किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई है। पहले जहां किसान खेती-किसानी की लागत से परेशान होकर किसानी छोड़ रहे थे। वहीं भूपेश बघेल की नीतियों से प्रभावित होकर लोग खेती-किसानी की ओर लौटे हैं। साथ ही फसलों के विविधीकरण की ओर जागरूक हुए हैं व कई प्रकार के फसलों का लाभ ले रहे हैं। वहीं शहरी इलाकों में रहने वाले कृषि मजदूर के लिए भी उन्होंने 25 मार्च 2022 को राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ किया गया।
किसानों की आर्थिक स्थिति होगी समृद्ध
डॉ. रूबीना ने कहा कि पाटन में हुए भरोसे का सम्मेलन में न्याय की राशि 2028.92 करोड़ रुपए किसानों और ग्रामीणों एवं कृषि मजदूरों के खाते में वितरण किया गया। जिसमें राजीव गांधी के साथ न्याय योजना के तहत 24.52 लाख किसानों के खातों में 1894.93 करोड़ रुपए, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत पांच लाख 63 हजार 576 हितग्राहियों को पहली किस्त के रूप में 11 करोड़ 71 लाख 52 हजार रुपए की राशि दी गई। गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, गौठान समितियों व स्व सहायता समूहों को 13.57 करोड़ रुपए दिए गए।