राजनांदगांव

5 दुकानों से साढ़े 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
27-May-2023 3:39 PM
5 दुकानों से साढ़े 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

 स्टेशनपारा क्षेत्र में निगम ने चलाया अभियान, वसूला 7 सौ रुपए जुर्माना 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 मई।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने नगर निगम सख्ती बरत रही है और प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई की कड़ी में शुक्रवार को स्टेशनपारा क्षेत्र के 4 किराना एवं 1 डेली निड्स पर कार्रवाई करते 7 सौ रुपए जुर्माना वसूल कर 5 सौ 50 ग्राम पालीथिन जब्त करने की कार्रवाई की। 

नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज जहां प्लास्टिक एक ओर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है। वहीं मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रही है, इस नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने प्रतिदिन समझाईस दे रहे हैं। समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाए जाने पर प्रतिदिन कड़ी कार्रवाई की जा रही हैै। कार्रवाई की कड़ी में  स्टेशनपारा क्षेत्र के 4 किराना दुकानों में गायत्री किराना स्टोर्स व गोविन्द किराना स्टोर्स से 2-2 सौ रुपए, नरेन्द्र किराना स्टोर्स व सिद्धि विनायक किराना स्टोर्स से 1-1 सौ रुपए तथा साई डेली निड्स से 1 सौ रुपए कुल 7 सौ रुपए अर्थदंड वसूलकर 550 ग्राम झिल्ली पन्नी जब्त की गयी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news