दुर्ग

भाजपा ने चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान शुरू किया
27-May-2023 4:38 PM
भाजपा ने चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान शुरू किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 मई।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व व भिलाई जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के निर्देश पर चलबो गौठान खोलबो पोल आभियान का आरंभ किया गया। इसी कड़ी में जनता के बीच पंचनामा तैयार कर उजागर करने भिलाई के कोसानगर के बाजू में गौठान निरीक्षण का कार्यक्रम विगत दिनों 22 मई को रखा गया था!

प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा गौठानों में 1300 करोड़ से अधिक की राशि का दुरूपयोग कर भ्रष्टाचार किया गया है। सांसद सरोज पांडेय ने कहा की गौठान में अनेक प्रकार की अनियमितता पाई गई, वहां मौजूद गोवंश का सही ढंग से ईलाज व रखरखाव नहीं किया जा रहा है, जिससे गौमाता की मृत्यु हो रही है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया की 2 दिन पूर्व तक कोसानगर, भिलाई के इस गौठान में गाय नहीं थी। हम भाजपा के लोग निरीक्षण के लिए आ रहे है यह जानने के पश्चात कही और से गायों को लाकर यहाँ रखा गया। 
चारा के नाम पर सूखा पैरा जिसमें दाना बिल्कुल भी नहीं है, पानी व सुविधाओं के अभाव में गाये मौत के मुंह में जा रहीं है। 

भूपेश बघेल दूसरे प्रदेशों में गौठान को बढ़ चढक़र बताते है, तो लापरवाही से गौठान में मृत गायों की संख्या भी बताएं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडेय, भिलाई जिला महामंत्री  योगेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव सागर मिश्रा, मिथिला खिचरिया, पूर्व महापौर निर्मला यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, सुपेला मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला मंत्री विजय शुक्ला, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज तिवारी, मंडल महामंत्री तुगेंद्र सिंह, गोवर्धन साहू, दीपक भोंडेकर वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम देवांगन, प्रमोद अग्रवाल, संतोष सिंह, अवधेश चौहान,  प्रदीप पांडेय, अजय उपाध्याय, मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news