रायगढ़
जशपुर मंडलों की बैठकों में प्रदेश महामंत्री ओपी हुए शामिल
28-May-2023 4:51 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 28 मई। मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत जशपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास में विधानसभा पत्थलगांव के बागबहार मंडल कोतबा मंडल एवं जशपुर जिले के दुलदुला मंडल, कुनकुरी शहर मंडल और कुनकुरी ग्रामीण मंडल प्रवास कार्यक्रम में शामिल हुए। बैठकों के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद एवं आगामी विधान सभा की तैयारियों संबंधी चर्चा की। मंडल में सम्पन्न कार्यक्रमों की समीक्षा भी की है। इन बैठकों में सबंधित शक्तिकेंद्र प्रभारी, शक्तिकेंद्र संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान पूरी ऊर्जा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे