रायपुर

सुबह बादल छाए, दोपहर बाद गर्मी बढऩे लगी
29-May-2023 2:28 PM
सुबह बादल छाए, दोपहर बाद गर्मी बढऩे लगी

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान धमतरी में 42.2 रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मई।
प्रदेश सहित राजधानी में सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। नौतपा के चौथे दिन लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को दिन का तापमान लगभग 35 डिग्री तक दर्ज किया गया। दोपहर के बाद बादल छटने लगे और फिर मौसम मे गर्माहट आने लगी। वैसे दिन और रात के तापमान में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला। इस बीच सोमवार का दिन उमस भरा रहा। वहीं एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। रायपुर और बस्तर संभाग के एक दो स्थानों में बारिश के आसार हैं। वहीं  30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान धमतरी में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया है। रायपुर में 40.2 डिग्री तापमान रहा। रायगढ़ में 42.1, महासमुंद में 41.7, दंतेवाड़ा में 41.4, बीजापुर में 41.3 और राजनांदगांव में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट देखी गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम उत्तर-प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी है। एक दूसरी द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से तटीय कर्नाटक तक है। इन दोनों ही सिस्टम के असर से अगले कुछ दिनों तक समुद्र से नमी आएगी। जिसके कारण प्रदेश और उससे लगे राज्यों के मौसम में बदलाव हुए है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news