धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 29 मई। प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनने सुनाने के चक्कर में कुरुद भाजपा की गुटबाजी सतह पर आ गई है। पार्टी द्वारा मन की बात सुनने सभी मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं को प्रधान कार्यालय बुलवाया गया था। लेकिन स्थानीय नेतृत्व से नाराज नेताओं ने पहले सिर्री और अब बानगर में अलग से मोदी के साथ साथ ग्रामीण कार्यकर्ताओं की भी मन की बात सुनी।
रविवार को भाजपा कार्यालय कुरुद में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा की मौजूदगी में पीएम मोदी से मन की बात का 101वां एपिसोड सुनने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निरंजन सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, रविकांत चंद्राकर, गौकरण साहू, पंकज सिन्हा, लोकेश्वर सिन्हा, जिला समन्वय समिति सदस्य भानु चंद्राकर, जिला मंत्री तिलोकचंद जैन, सुरेश अग्रवाल, रामस्वरुप साहू,अजा मोर्चा जिलाअध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी, मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर, पुष्पेंद्र साहू, आनंद यदु, होरीलाल साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विरेंद्र साहू, मंडल प्रभारी कृष्णकांत साहू, झागेश्वर ध्रुव, संतोष सोनी, प्रभात बैस, जिला संयोजक सोशल मीडिया कमलेश चंद्राकर आदि मौजूद थे।
लेकिन ठीक इसी समय पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के पूर्व सदस्य शिवप्रताप ठाकुर, छत्तीसगढ़ जनसंघ सेवक मंच प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गुरुदत्ता, जिला सहकारी संघ धमतरी संचालक प्रेमलाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता चितरंजन साहू, जीवनलाल, लक्ष्मण साहू, चौबिल साहू, बूथ अध्यक्ष सुनील यादव, सरपंच प्रतिनिधि गणपत साहू, बुथ पालक रोशन साहू, मन्नुलाल, कृपाराम साहू, अनिरुद्ध, हिरदेश्वर साहू, कमल पटेल, चिंताराम, सुमन साहू, लेखराम, देवलाल, रोहित, धर्मेंन्द्र साहू, रविकौशल, दुर्जन साहू, त्रिलोचन साहू सहित आस पास गांवों के वरिष्ठ पार्टी जनों ने साथ बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।
वरिष्ठ पार्टी नेताओं को अपने बीच पाकर ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने भक्त माता कर्मा का जयकारा लगाते हुए इस बार चेहरा बदलने वाली अपने मन की बात कही।
इस बारे में जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष रघुनंदन साहू ने बताया कि एकला चलो नीति वाले विधायक के इशारे पर हमारे जैसे बहुत से वरिष्ठ लोगों को संगठन के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता। क्षेत्र में पार्टी को प्रायवेट प्रापर्टी की तरह चलाया जा रहा है, जिससे भाजपा का जनाधार सिकुडऩे लगा है। ऐसे में हम हाथ पे हाथ धरे बैठे नहीं रह सकते, ग्रामीण कार्यकर्ताओं के बुलावे पर हम उनके बीच जाकर संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के पूर्व सदस्य शिवप्रताप ठाकुर ने बताया कि विगत 15 सालों से मैं पार्टी के लिए काम कर रहा हूं, लेकिन मौजूदा नेतृत्वकर्ता के उपेक्षापूर्ण व्यवहार एवं पार्टी में पुछपरख नहीं होने से क्षेत्र के कई दिग्गज भाजपा नेता घर बैठने पर विवश हो गये है। पार्टी को दुर्दशा से बचाने हम लोग अपने स्तर पर प्रयास कर कार्यकताओं का मनोबल बढ़ाने में लगे हैं।