दुर्ग

भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 29 मई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुआरा प्रकोष्ठ के नवीन प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार की परिचयात्मक बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई।
भाजपा प्रदेश मछुआरा प्रकोष्ठ के नवीन कार्यकारणी विस्तार की परिचयात्मक बैठक मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेहरू निषाद के नेतृत्व में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव व भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का कुशल संगठनात्मक मार्गदर्शन व आगामी कार्यक्रमों की दिशानिर्देश मछुआरा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों को प्रदान करते हुए अपने आशीष वचन दिये और अपने दायित्व व जिम्मेदारियों को संगठन पार्टी बूथ स्तर तक ले जाकर संगठन के कार्यों को निष्पादित करने आदेशित किया गया।
प्रदेश संयोजक नेहरू निषाद द्रारा प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री को मछुआरा प्रकोष्ट कार्यकर्ताओं पूरी निष्ठा ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने आश्वस्त करते हुए अपनी बातें रखी।
इस परिचयात्मक बैठक में दुर्ग भिलाई बलौदाबाजार महासमुंद रायपुर ग्रामीण प्रमुख पदाधिकारी पूनमचंद सपहा भिलाई कृष्णा चंपालाल हिरवानी धमतरी घनश्याम निषाद दुर्ग रामेश्वर धीवर खरोरा, सोहन धीवर बलौदाबाजार राजेश धीवर रायपुर ईश्वर निषाद भिलाई चम्पा निषाद कोरबा नंदकिशोर धीवर महासमुंद छोटे लाल चौधरी भिलाई ईश्वर निषाद खैरागढ़ रामपाल आदित्य सक्ती नरेंद्र धीवर मांढर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।