धमतरी
जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
29-May-2023 4:22 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 29 मई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 59वीं पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई सिहावा विधानसभा ने श्रद्धांजलि दी।
प्रमोद कुंजाम युवा उपाध्यक्ष ने कहा पंडित नेहरू के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निडर प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को गति प्रदान की।
इस अवसर पर दुर्गेश नंदनी जनपद सदस्य,कुलदीप साहू प्रदेश सचिव,सोनू चौहान विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, अभिषेक बंजारे,बीरबल नागरची, नीलकमल साहू,विकास ठाकुर,अंकुश देवांगन एनएसयूआई विस अध्यक्ष, सजल नाग प्रदेश सचिव,गीतेश साव, अरविन्द यादव, चैतन्य साहू, मुकेश सोनबेर, सतीश साहू, खैमराज साहू,अमन राज निराला, विवेक बंजारे ,लक्ष्य बंजारे आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे