रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मई। केंद्रीय मंत्रियों के आने और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने का सिलसिला शुरू हो गया है । इसकी शुरूआत केंद्रीय जनजाति विकास मंत्री अर्जुन मुंडा से हुई। एक होटल में मीडिया संवाद के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
मुंडा ने कहा कि, पहले के समय देश उन हाथों में था जिस पार्टी के प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल से चलते थे। 2014 के बाद देश की जनता ने ऐसा फैसला लिया जिससे देश आगे बढ़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। जिन्होंने नए संकल्प के साथ काम करना शुरू किया।
भारत के इतिहास को लेकर हमे स्वाभिमान के साथ आगे बढऩा है। देश ने अमृत काल मनाया। अमृत काल मे हमने नई ताकत, नई ऊर्जा को देखा है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान हमने देखा है। देश की योजनाओं को विकेन्द्रीकृत करके देश की जनता को कैसे लाभान्वित किया जा सकता है, इन सब पर काम किए। पहले देशवासियों के सामने बड़ा संकट था कि केंद्र से चली योजनाओ की स्थिति कैसी थी। पहले 1 रुपया में 10 पैसा जनता तक पहुंच पाता था। इसलिए मोदी जी ने जनता का, जनता के लिए उनके अधिकार के पाई-पाई उन तक पहुंचे यह निष्पक्षता मोदी जी के कार्यकाल में हमने देखा है।
आज देखा जा रहा है तकनीकी तरीकों से आम आदमी तक सेवाएं पहुंच रही है। राज्यों के साथ देशभर में आधारभूत संरचना प्रारंभ हुई है। एक आपातकाल हमने देखी है कोविड महामारी ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया। भारत में भी परेशानी पैदा की लेकिन उस परिस्थिति में सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाया।
हमारा देश दुनिया का एक ताकतवर हिस्सा
हमारा देश दुनिया का एक ताकतवर हिस्सा है, वो दुनिया के सामने उभर कर सामने आया। देश की जनता ने फैसला लेते हुए, नरेंद्र भाई मोदी को देश सौंपा। नरेंद्र भाई मोदी देश के प्रधनमंत्री बने। हमने पिछले दिनों में क्या हुआ क्या नहीं, इसे छोडक़र बस इतिहास को लेकर आगे बढऩे का संकल्प लिया। जनता का प्यार जो हमें मिला है। हम इसे ऐसे सुनिश्चित करें कि जनता ने जो जिमेदारी दी है। उसे निष्ठा के साथ पहुंचाने में कैसे सफल हों। हम सबको खुशी है कि देश में गरीबों का आवास बन रहा है, जसमें 3.5 करोड़ से अधिक परिवार शामिल हैं। सरकार का संकल्प था कि सबका पक्का आवास बनना चाहिए। महिलाओं के नाम पर महिलाओं के लिए घर बने।