दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 30 मई। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन व जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के मार्गदर्शन में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व दुर्ग कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। साथ ही महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। विदित हो पिछले माह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2021 के परिणाम घोषित हुए। इस परिणाम में भारी भ्रष्टाचार सामने आया। अधिकारी, राजनेता व्यापारी के परिजनों की भर्ती की गयी। 2019 - 21 की मध्य की भर्तीया विवादित रही है।
इस प्रकार की अन्य भर्तियों की सूचीबद्ध कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता महामहिम राज्यपाल से शीघ्र सीबीआई जांच की मांग करते है। जिला भाजपा अध्यक्ष, ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा राज्य सरकार भ्रष्टाचार में डूब चुकी है सरकार के कई अधिकारी जेल में है! कई अधिकारी, व्यापारियों, राजनेताओं के परिजन अधिकारी बन रहे है! युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना दिया है। भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा की न्यायिक जांच हो, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि गरीब सामान्य परिवार के लोग रोजी-मजदूरी कर खेत भूमि गिरवी रखकर अपने बच्चों को पढ़ाता है। वह छात्र, युवा मेहनत भी करता है वर्षों की मेहनत का जब परिणाम सामने आना होता है।
ऐसे में पूंजीपति, रसूखदार अधिकारी, नेताओं के परिजनों को उपकृत किया जाता है बेटा भतीजा एक ही परिवार के दो दो लोगों का एक साथ परीक्षा में चयनित होना, सरनेम छिपाकर परीक्षा परिणाम जारी करना संदेहास्पद है।
भाजपा युवा मोर्चा न्यायिक जांच की मांग करती है, तब तक चयनित अभ्यर्थियों की प्रतिनियुक्ति पर भी रोक लगे, जिससे पारदर्शिता हो और सही छात्रों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिल सके!
कलेक्ट्रेट घेराव व ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, महामंत्री योगेन्द्र सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला मंत्री उपासना साहू, जयप्रकाश यादव, रूपराम साहू, संजय सिंह, विशालदीप नायर, रितेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष विशाल शाही, सौरभ, जायसवाल, जिला मंत्री हर्षल यादव, सौरभ चटर्जी, जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, चन्दन यादव, उमेश वर्मा, हरिओम चौहान, सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।