रायगढ़

अलग अलग स्थानों पर वाहनों की पार्किंग के इंतजाम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 30 मई। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने शहर के अलग अलग स्थानों पर वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की है। शहर के बाहर चिन्हांकित नो-एण्ट्री पाइंटो में भारी वाहनो का आवागमन 01 से 03 जून तक दोपहर 1 से रात्रि 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग हेतु कार्रवाई (पार्किंग स्थल)
पी-1 पुराना पुलिस लाईन - माननीय मंत्रीगणो के कारकेड ध् आमंत्रित अन्य राज्यो के अतिथी के वाहनों हेतु। पी- 2 नटवर स्कूल - व्हीआईपी एवं कलाकारो के वाहनों की पार्किंग। (चार पहिया-बस), पी- 3 रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब - प्रशासनिक, पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग। (चार पहिया), पी- 4 संत माईकल स्कूल,चर्च - आमजन, गाणमान्य नागरिकों के वाहनों की पार्किंग। (चार पहिया-बस), पी- 5 सुनील लेन्ध्रा कैंपस - दो पहिया वाहनों की पार्किंग। पी- 6 गांधी गंज - आमजन, गणमान्य नागरिको के वाहनों की पार्किंग। (चार पहिया), पी- 7 महिला कॉलेज - आमजन, गणमान्य नागरिकों के वाहनों की पार्किंग। (चार पहिया), डायवर्सन कार्रवाई (डायवर्सन पाइंट), (1) गौशाला तिराहा - सभी प्रकार के वाहनों के लिए, डायवर्ट होकर हण्डी चौक। (2) सत्तीगुढ़ी चौक- सभी प्रकार के वाहनों के लिए, डायवर्ट होकर स्टेशन चौक।
पूर्ण प्रतिबंधित मार्ग - हण्डी चौक, घड़ी चौक, सत्तीगुढ़ी चौक और गौशाला तिराहा के मध्य कार्यक्रम दौरान यातायात बंद रहेगा। नो-एण्ट्री - शहर के बाहर चिन्हांकित नो-एण्ट्री पाइंटो में भारी वाहनों का आवागमन 01 से 03 जून तक दोपहर 01 बजे से रात्रि 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।