बस्तर

गोबर पेंट से समूह ने कमाए 3 लाख 94 हजार
30-May-2023 3:27 PM
गोबर पेंट से समूह ने कमाए 3 लाख 94 हजार

तुरेनार रीपा में प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई की गई है स्थापना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 30 मई। प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई की स्थापना-तुरेनार रीपा के अंतर्गत प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई निर्माण का संचालन बस्तर माटी पुत्र युवा समूह तुरेनार द्वारा किया जा रहा है। इस समूह में ग्राम तुरेनार के सदस्यों के रूप में 5 महिला एवं 5 पुरुषों का समूह है जो बस्तर युवा मितान से चयन किया गया है।

इस समूह को प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई निर्माण का प्रशिक्षण जिला कांकेर के सराधु नवागांव विकासखंड चारामा में दिया गया है। तुरेनार रीपा अंतर्गत प्राकृतिक गोबर पेंट का शुभारंभ 26 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों से उद्घाटन किया गया। अभी तक समूह द्वारा 5010 लीटर प्राकृतिक गोबर पेंट का निर्माण किया गया है, एवं 1959 लीटर प्राकृतिक गोबर पेंट का विक्रय कर 3 लाख 94 हजार 680 रुपए आय प्राप्त हुआ है।

गाय के गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण की विधि-ताजा गाय के गोबर को पानी के साथ मिक्सिंग करने के बाद रिफाइन किया जाकर ब्लीचिंग किया एवं जाना जाता है छानने के बाद प्राप्त घोल को डिस्पेंसिंग मशीन में मिक्सिंग करके प्राकृतिक गोबर पेंट तैयार किया जाता है। प्राकृतिक गोबर पेंट की मांग विभिन्न निर्माण विभाग, ग्रामीण एवं पंचायत विकास विभाग, शिक्षा विभाग,के साथ अन्य विभागों से भी प्राकृतिक गोवर पेंट की मांग की गई है। आगामी आने वाले महीनों में 25 से 30 हजार लीटर प्राकृतिक गोबर पेंट निर्माण करना प्रस्तावित है। जिससे विभिन्न भागों को विक्रय किया जाएगा, जिससे आय प्राप्त होने पर समूह के सदस्यों को आर्थिक लाभ होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news