दुर्ग

गृहमंत्री नेे विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
30-May-2023 6:12 PM
गृहमंत्री नेे विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 30 मई। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू सोमवार को दुर्ग जिले के दुर्ग विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया, जहां विभिन्न विकास कार्यों का  लोकार्पण व भूमिपूजन के कार्यक्रमों में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे अध्यक्षता अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा भुनेश्वर यादव,विशेष अतिथि उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख,अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेन्द्र साहू,जनपद उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड़, कृषि सभापति योगिता चंद्राकर, प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन,जेल संदर्शक भरत साहू, जनपद सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर, सरर्पंच ग्राम  मोहलई खेमीन निषाद, सरपंच कोटनी मनोज साहू, सरपंच पिपरछेड़ी बाल किशन ठाकुर, सरपंच महमरा, जनपद सदस्य ज्ञानेश्वर मिश्रा सहित राजीव युवा मितान के सदस्य गण कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर गृह मंत्री ने ग्रामीणों से समस्याएं पूछीं और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए  विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के मामले में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र का लगातार दौरा कर यह देखना है कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरह हो रहा है और आपके गांव के विकास के लिए और क्या क्या किया जा सकता है।

ग्राम  मोहलई में लगभग 30 लाख 20 हजार की राशि का लोकार्पण किया गया, जिसमें सीसी रोड निर्माण 2.60, शीतला घाट में निर्मला घाट निर्माण, 2.60,महिला घाट में सेट निर्माण 5 लाख, सीसी रोड निर्माण 5 लाख,बाल उद्यान निर्माण लोकार्पण, 5 लाख सामुदायिक भवन सेन समाज 6लाख, आंगनबाड़ी संधारण कार्य 1.50 लाख, प्राथमिक शाला संधारण कार्य 2.50 लाख रूपये।

इसी तरह ग्राम कोटनी में राम मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सामाजिक भवन का  लगभग 10 लाख की राशि से भूमिपूजन किया गया। ग्राम पिपरछेड़ी में 19.96 लाख की राशि से बने चेक डेम का लोकार्पण साथ ही 6 लाख की लागत राशि से समुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया।   ग्राम महमरा में लगभग 50 लाख की राशि से लोकार्पण भूमिपुजन किया गया।

आज इन गांवों का दौरा रहेगा। सुबह 10 बजे ग्राम बैलोदी,11 बजे ग्राम मालूद,12 बजे ग्राम नगपुरा, शाम 4 बजे ग्राम बोरई, 5 बजे दमोदा, 6 बजे खुर्शीडीह एवं रात 7 बजे ग्राम खुरसुल में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news