बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 30 मई। भाजयूमो और महिला मोर्चा ने प्रदेश में शराब घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शहर के धौराभाठा एवं सुरखी शराब भट्टी तक पोस्टर लेकर पहुंचे। शराब भट्टी में पोस्टर चस्पा कर भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा और महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विरोध के दौरान भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध में पोस्टर चस्पा किए। प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के कारण शराबबंदी न होने का उल्लेख भी पोस्टर पर किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शराब घोटाला के कारण ही शराबबंदी सरकार ने नहीं की है।
भाजयुमो कार्यकत्र्ताओं ने कहा, छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है। यह बहुत बड़ा घोटाला है। इसमें जिनका नाम आया है, वो कांग्रेस के कई नेता और उनके भाई जिनका नाम आया है। आज पोस्टर चस्पा कर हमने प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही हम सीएम बघेल से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि- ईडी के खुलासे के बाद से लगातार भाजपा कांग्रेस सरकार को 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाला को लेकर घेर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले शराब बंदी और शराब घोटाला बड़ा मुद्दा बना हुआ है, पर भूपेश सरकार अपने किए हुए वादे से मुकर गई है।
उक्त कार्यक्रम में भाजयूमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरा साहू, भाजयूमो मंडल अध्यक्ष आशिष टोडर, गोलू देवांगन, अविनाश शर्मा, सतीश साहू, जीवन वर्मा, प्रमोद निषाद, ठाकुर राम साहू, पवन वर्मा, प्यारे रजक, आयशा खान,मधु सोनी, रेखा ध्रुव, रत्ना, भावना यादव,मीना ध्रुव,अश्वनी चंद्राकर,किशन यदु, शेखर यदु, दीपक जांगड़े, अमिताभ ओगरे सहित बड़ी संख्या में भाजयूमो व महिला मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।