सरगुजा

भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा है- ओपी चौधरी
30-May-2023 8:23 PM
भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा है- ओपी चौधरी

भाजपा सीतापुर, बतौली, नवानगर मंडल की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सीतापुर/बतौली, 30 मई। बूथ सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत भाजपा सीतापुर, बतौली व नवानगर मंडल की महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक आज भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता व भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र यादव तथा भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा के बूथ के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा है, हम आने वाला चुनाव जरूर जीतेंगे। बूथ सशक्तिकरण अभियान बूथ के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का अभियान है, पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस कर तैयार है।

आगे उन्होंने भूपेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार है, रोज नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं आम जनता मन बना चुकी है कि इस घोटालेबाज सरकार को उखाड़ कर फेंक देना है।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने कहा कि पूरे प्रदेश में कॉंग्रेस के खिलाफ़ माहौल बना हुआ है हमें बस जनता के बीच जाकर निवेदन करना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के बूथ के कार्यकर्ताओं को कॉंग्रेस के लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है अब वो कुछ दिन के मेहमान हैं हमें उनका डटकर मुकाबला करना है।

कार्यक्रम को सीतापुर विधानसभा प्रभारी उपेन्द्र यादव तथा मंडल अध्यक्ष श्रवण दास व राजू राम ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन मैनपाट मंडल अध्यक्ष रजनीश पांडे ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ पैकरा, विनोद हर्ष, रोशन गुप्ता, प्रो गोपाल राम, राजा राम भगत, अनिल सिंह, बोध प्रसाद यादव सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news