रायपुर

चंद्रकार बोले- कांग्रेसी हैं वो राक्षस हैं!
31-May-2023 4:57 PM
चंद्रकार बोले- कांग्रेसी हैं वो राक्षस हैं!

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मई।
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर  ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस सरकार पर जहां निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने कहा शराब घोटाले में बेचारे आदिवासी मंत्री कवासी लखमा का राजनीति लेनदेन में शोषण हुआ है। बाकी मंत्री ऐश कर रहे हैं। मंत्री अजय चंद्राकर यही नहीं राष्ट्रीय रामायण के दौरान अरण्यकांड पर चर्चा करते हुए कहा, कांग्रेसियों की उपमा राक्षस से कर डाली। कहा, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव पर उन्होंने कहा, देखिए, रामायण को बार-बार बोल रहे हैं कि अरण्यकांड पर आधारित होगा। आप लोगों ने मेरा भाषण सुना होगा।

विधानसभा में मैंने कहा था, अरण्यकांड के चार पंक्तियां लिख दें। तो अरण्यकांड में दो घटनाएं हैं, एक तो भगवान ने उसमें कही नवधा भक्ति कही छत्तीसगढ़ की भूमि में लेकिन मारीच सुबाहू, ित्रशरा, कवंध, विराट जैसे राक्षसों का भी वध हुआ। उसकी 14 हजार सेना भी मरी है, छत्तीसगढ़ की धरती में। ये जो कांग्रेसी हैं, वो राक्षस हैं। ये अरण्यकांड पूरा पढ़े नहीं है, इसमें उनका वध सुनिश्चित है, इस चुनाव में। मैं जिन राक्षसों का नाम बताया। उसी राक्षसों के बराबर है।, उनकी पूरी 14 हजार सेना मारी जाएगी।

इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुश्री शुक्ला ने कहा अजय चंद्राकर पर आरएसएस बीजेपी के राक्षसी संस्कार हैं। वे इसी परिवेश में पले बढ़े हैं। इसलिए ऐसी बेतुकी बातें कर रहे हैं। 


अन्य पोस्ट