गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 31 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ आई.टी. प्रकोष्ठ ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तृतीय सूची जारी किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू के अनुशंसा पर आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू ने यह नियुक्ति सूची जारी किया है। नियुक्ति सूची अनुसार प्रदेश संगठन सचिव, संयुक्त सचिव और कार्यकारणी सदस्य बनाए गए हैं। इस टीम में 54 पुरुष व 11 महिलाओं का नाम शामिल है।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारीयों ने समाज के प्रदेशाध्यक्ष टहल सिंग साहू, साहू समाज युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलघानी विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष मोहनकुमारी साहू, आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री आई.टी. प्रकोष्ठ मनीष कुमार साहू एवं सभी शीर्ष नेत्तृत्वकर्ताओं, समाज के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने हमें जिस विश्वास के साथ जो दायित्व दिया है उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगें।
साथ ही समाज में आई. टी. प्रकोष्ठ के माध्यम से हर वर्ग को समाज से जुड़े संदेशों को पहुंचाने और समाज में लोगों को अधिक से अधिक जोडऩे का प्रयास करेंगें। उन्होंने कहा कि साहू समाज में प्रदेश स्तर का दायित्व मिलना हम सबके लिए बड़ी ख़ुशी की बात है। उक्त जानकारी प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू ने दी।