दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 31 मई। दुबई में फैशन शो कराने का झांसा देकर पूर्व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।
भठ्ठी पुलिस ने बताया कि भिलाई निवासी टी. जया रेड्डी से विजय जैन ने इंटरनेश्नल लेवल पर दुबई में फैशन शो कराने के नाम पर यूपीआई गूगल पे, फोन पे के माध्यम से करीब 17 लाख 88 हजार 328 रूपये की ठगी की।
आरोपी विजय जैन ने रुपए लेने के बाद जया रेड्डी को इवेंट कार्यक्रम में नहीं लेकर गया। इसके बाद पीडि़ता का रकम भी नहीं लौटाया गया। टी. जया रेड्डी जे.के. फाउंडेशन की डायरेक्टर हंै। सोशल वर्क करती हंै। पीडि़ता फैशन इवेंट्स के कार्य करती हैं। अब तक पीडि़ता ने 10 इवेंट्स पूर्ण किए हैं।
रायपुर निवासी मृगमय सिंह से परिचय जे.सी.आई. की बैठक में पीडि़ता से हुआ। तब मृगमय ने गुमराह करते हुए कहा कि इंटरनेशनल लेवल पर फैशन शो का इवेंट करना है। इसके लिए कंपनी मालिक विजय जैन है जो गोल्ड के व्यापारी है। जिसे मृगमय पांच साल से जानती है। वह आईडबल्यूएफसी नामक कंपनी संचालित करता है। टी जया रेड्डी के लिए दुबई में आपका शो करवाया जा सकता है।
मृगमय सिंह की बातों में आकर विजय जैन से संपर्क कर छग, ओडिशा, झारखंड में निवासरत महिलाओं को इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विजय जैन ने दुबई में शो के लिए 45 हजार प्रत्येक व्यक्ति का खर्चा बताया गया।
41 लोगों का रकम उन्हें पीडि़ता ने अदा किया। 15 मई से 27 जुलाई 2022 तक लगातार 17 लाख 88 हजार 328 रुपए विजय जैन को इवेंट के लिए दिये गए।
आरोपी विजय जैन से 14 अगस्त 2022 को इवेंट की बात कही और लगातार 8 बार डेट बदलने के बाद इवेंट नहीं किया। न ही पासपोर्ट वीजा से जुड़े कोई काम किया गया।
पीडि़ता ने आरोप लगाया कि विजय जैन ने महिलाओं से ठगी की और रुपए वापस मांगने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देता है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत कार्रवाई की है।
पीडि़ता नगर निगम भिलाई की पूर्व पार्षद, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।