महासमुन्द

महासमुंद, 1 जून। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला महासमुंद के संयोजक श्रीमती एस.चन्द्रसेन के सेवानिवृत्ति पश्चात सह संयोजक टेकराम सेन को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। सेन को संयोजक बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुये प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता अजय तिवारी, पंकज पांडेय, श्रीमती एस चन्द्रसेन संरक्षक, मंडल सदस्य प्रमोद तिवारी, उमेश भारती गोस्वामी, राजेश चंद्राकर, रिखीराम साहू, कमलेश ध्रुव, राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष मीना पाणिग्राही, प्राचार्च मंच से हिमांशु भारतीय, अमी रुफस, अशोक गिरि गोस्वामी, मनीष ठाकुर, एनके सिन्हा, अरुण प्रधान, भैयाराम चंद्राकर,डॉ. रामकुमार चंद्राकर सहित फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि टेकराम सेन फेडरेशन महासमुंद को एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।