सरगुजा

उन्नत गौपालकों का सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,1 जून। विश्व दुग्ध दिवस पर सरगवां गौठान अम्बिकापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य संजय सिंह, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. बी पी सतनामी, चल चिकित्सा इकाई प्रभारी डॉ. अरुण सिंह, सुकर पालन प्रक्षेत्र के प्रबंधक डॉ. सी के मिश्रा, डॉ. विकास जायसवाल, सरपंच मीना हरिना, उपसरपंच मनीष ली, गोठान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शोभनाथ मराबी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
डॉ.सी के मिश्रा ने लोगो को दूध की पौष्टिकता के विषय में बताते हुए गाय पालन के लाभ एवं दूध उत्पादन में वृद्धि के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. अरुण सिंह द्वारा दूध को सम्पूर्ण आहार बताते हुए दूध पीने के लाभ के बारे में बताया। उपसंचालक डॉ. बी पी सतनामी ने विभाग द्वारा चलाये जा रहे राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के बारे में बताते हुए गौठान में गाय पालने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया। उन्होंने गौठान को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करने हेतु विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं स्वसहायता समूह की महिलाओं को गोठान में बटेर एवं मुर्गी पालन के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य संजय सिंह, सरपंच मीना हरिना, उपसरपंच मनीष ली ने विश्व दुग्ध दिवस की बधाई देते हुए दूध उत्पादन हेतु गाय पालने की अपील की।
कार्यक्रम में उन्नत गौपालक राजेश सरदार एवएवं मोती यादव का साल और श्रीफल भेंट कर सम्मनित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को एवं ग्रामीणों को दूध का वितरण किया गया। स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा कार्यक्रम में गौपालन के फायदे जानकर गौपालन का निर्णय लिया गया एवं सभी ने उत्साह से गाय पालने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सदस्य रविन्द्र दुबे, विकास सिंह, भगलु प्रधान, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उमेश कुशवाहा, के एल सिदार एवं अनिता टोप्पो, सचिव मोती यादव, सपना वैरागी एवं बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।