सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,2 जून। अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यसचिव, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष,स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के पिता स्व. एमएस सिंहदेव की जयंती पर कांग्रेस ने विविध आयोजन कर नमन किया।
कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में स्व एमएस सिंह देव के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की। औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने श्रद्घांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व.एमएस सिंहदेव सिर्फ राजपरिवार ही नहीं,बल्कि पूरे सरगुजा के मुखिया थे। मध्यप्रदेश जमाने में मुख्य सचिव रहे स्व.सिंहदेव का अविभाजित छत्तीसगढ़ के विकास के लिए किया गया प्रयास हमेशा याद किया जाएगा। उनके मन मे समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता थी।उनका मानना था धरती हमारी मां है,मां की ममता पर सभी बेटों के हक है। आईएएस की नौकरी करते हुए उन्होंने गरीब भूमिहीनों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए योजना तैयार की, जिसे सिंह देव योजना के नाम से जाना जाता है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. एमएस सिंहदेव के व्यक्तित्व व कृतित्व में हमें प्रेरणा लेना चाहिए। सरगुज़ा और सरगुज़ा के लोगो से उनकाघर जुड़ाव रहा। जहां भी रहे सरगुज़ा के विकास केलिए ही सोंचते रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा विकास को लेकर उनका दृष्टिकोण साफ था।उनके कार्यकाल में सरगुज़ा में सिंचाई की अनेक छोटी बड़ी योजनाएं आयी। मेयर डॉ. अजय तिर्की ने विभिन्न संस्मरणों से स्व एमएस सिंहदेव को याद किया।
प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास स्व एमएस सिंहदेव चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया।विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों, कांग्रेसजनों और गणमान्य नागरिकों ने स्व.एमएस सिंह देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।राज परिवार की कुलदेवी और सरगुज़ा की आराध्य मा महामाया मन्दिर में पूजा अर्चना पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया। दिन भर चले भंडारे में सैकड़ो की संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा,मधु दीक्षित,सीमा सोनी, मो इस्लाम,दुर्गेश गुप्ता, शैलेन्द्र सोनी,विकल झा,प्रभात रंजन सिन्हा,जगन्नाथ कुशवाहा,आशीष वर्मा,मदन जायसवाल,सुधांशु गुप्ता,रजनीश सिंह,नीतीश चौरसिया,उत्तम राजवाड़े,विकास केशरी,अमित सिंह,चंद्रप्रकाश सिंह मग्गू,हरभजन सिंह,निखिल विश्वकर्मा,गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव, गीता रजक,पूर्णिमा सिंह,पायल अग्रवाल विमला देवांगन,रश्मि सोनी,शकीला परवीन,अविनाश ठाकुर, मिथुन सिंह, चुन्ना,नरेंद्र विश्वकर्मा,पंकज,मुनेश्वर राजवाड़े,विनय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।