महासमुन्द

एसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं
03-Jun-2023 3:27 PM
एसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 जून।
महासमुंद जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अपने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को उन पर व्याप्त समस्या चाहे वह विभागीय हो पारिवारिक, इसके समाधान के लिये निर्धारित किया गया है। इस दिन कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अपनी गुजारिश लेकर उनके समक्ष पेश हो सकता है। जिसके समाधान हेतु हर संभव प्रयास किये जाते हैं। पुलिस अधीक्षक केइस व्यवस्था से अधिकारी-कर्मचारियों को भी राहत मिल रही है। उनकी समस्याओं का निराकरण भी होने लगा है।

इसी व्यवस्था के पालन में कल जिला पुलिस के छ: जवान गुजारिश हेतु व आठ जवानों को अनुशासन हीनता के चलते पेश किया गया। गुजारिश हेतु पेश जवानों में प्राय: स्थानांतरण संबंधी निवेदन को पुलिस अधीक्षक द्वारा अश्वस्त किया गया है। इसी प्रकार अनुशासनीहनता के प्रकरणों में पेश जवानों की सुनवाई करते हुए चेतावनी दी गई व कार्य एवं आचरण में सुधार हेतु एक अवसर प्रदान किया गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news