बस्तर

किरण सेन बनीं जगदलपुर प्रभारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 4 जून। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी की अनुशंसा पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा मिश्रा ने जिले के सभी 11 मण्डलों के महिला मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। जगदलपुर मण्डल में किरण सेन को महिला मोर्चा प्रभारी बनाया गया है, वही भानपुरी मण्डल में प्रभारी का भार रंजीता जोशी को सौंपा गया है।
भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा मण्डल प्रभारियों की जारी सूची में नगरनार मण्डल में प्रभारी महेश्वरी ठाकुर व सहप्रभारी सुकान्ती गौतम बनाये गये हैं। दरभा मण्डल में बिजली बैद्य को प्रभारी और रैयमती बघेल को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। ऐसे ही नानगूर मण्डल में सेवती भारद्वाज, तोकापाल में पद्मा कश्यप, बास्तानार में ए जानकी राव को प्रभारी बनाया गया है। लोहण्डीगुडा़ मण्डल में मालती मण्डावी, बस्तर मण्डल में अन्नपूर्णा नायडू, बकावण्ड मण्डल में शीला पटेल व करपावण्ड मण्डल में कुसुम परिहार को महिला मोर्चा प्रभारी का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा कमल कुमारी को नानगूर मण्डल में महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गयी है। भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये सुकान्ती गौतम व रैयमती बघेल को कार्यकारिणी सदस्य में स्थान दिया गया है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा मिश्रा ने सभी नव नियुक्त प्रभारियों से संगठन को सुदृढ़ बनाने निरंतर कार्य करने की अपेक्षा की है।