बस्तर

जगदलपुर, 4 जून। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र के जिलों से समन्वय एवं मलेरिया नियंत्रण गतिविधि के क्रियान्वयन के लिए जगदलपुर में अंतरराज्यीय क्रॉस बॉर्डर मलेरिया उन्मूलन बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण हेतु विशेष उपलब्धि एवं नवाचार के संबंध में जानकारी साझा करने के साथ ही अन्य राज्यों के सहयोग से संयुक्त कार्ययोजना बनाकर इसके अनुसार मलेरिया नियंत्रण गतिविधि के संबंध में चर्चा की गई।
अंतरराज्यीय मरीजों की जानकारी रखते हुए वेक्टर नियंत्रण, केस इंस्वेस्टीगेशन, फोसाई आईडेन्टीफिकेशन आदि विशेष गतिवधि के सतत् निगरानी हेतु विशेष चर्चा की गई।
बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य से डॉ. सुभाष मिश्रा, संचालक महामारी नियंत्रण, डॉ. संदीप एस. जोगदण्ड, संयुक्त संचालक भारत सरकार, डॉ.सुचीत्रा सासमल वरिष्ठ क्षेत्रीय संचालक, ओडिसा, डॉ. नीलम सोमलकर, संयुक्त संचालक भारत सरकार डॉ. सुभाषिस मोहन्ती, राज्य कार्यक्रम अधिकारी (व्हरचुअल) डॉ. पी. के. श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक (सेवा निवृत्त) भारत सरकार हृङ्कक्चष्ठष्टक्क, डॉ. बी. आर. पुजारी, संयुक्त संचालक बस्तर संभाग, डॉ. जितेन्द्र कुमार, राज्य कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे ।