महासमुन्द

महा जनसमपर्क अभियान के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठे कार्यकर्ता
महासमुंद, 5 जून। भाजपा जिला कार्यालय महासमुंद में भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान को लेकर आवश्यक बैठक हुई। इस अभियान के लोकसभा प्रभारी पूर्व केबिनेट मंत्री विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान तहत किए जाने कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी। प्रभारी अजय चंद्राकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनसम्पर्क अभियान अति आवश्यक और महत्वपूर्ण अभियान है। जिसमें जिन पदाधिकारियों की जवाबदारी सुनिश्चित की गई है, उन्हें अथक परिश्रम करके इस अभियान को सफल बनाना है।
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि यह वृहद अभियान सर्व वर्ग स्पर्शी हो और सभी की सहभागिता इस अभियान में हो। उन्होंने महाजनसंपर्क अभियान के दौरान होने वाले सभी 13 प्रमुख कार्यों और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इस अभियान के प्रभारियों से आवश्यक सुझाव लेते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में प्रमुख रूप से सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुंमारी चौधरी, विधायक रंजना साहू, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, त्रिलोचन पटेल, रामलाल चौहान, प्रीतम दीवान, वरिष्ठ भाजपा नेता निरंजन सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार, राजेश साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, नगर पंचायत तुमगांव अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, डॉ स्वेता शर्मा, मोती साहू, लोकसभा संवाद प्रमुख एतराम साहू,पूर्व नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र चंद्राकर, छत्तर सिंग, नरेश चंद्राकर, रामकुमार साहू, प्रेम चंद्राकर, पारस ठाकुर आदि उपस्थित थे।