महासमुन्द

भोरिंग की ममता धीवर का राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में चयन
05-Jun-2023 4:15 PM
भोरिंग की ममता धीवर  का राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता  में चयन

महासमुंद, 5 जून। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग में अध्यनरत कक्षा 12वीं की छात्रा ममता धीवर का चयन राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया कि रायपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर महासमुंद जिले से ममता धीवर पिता पूरन धीवर ग्राम भोरिंग का चयन पुणे में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ हैं। ममता अब छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उक्त राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता आज 5 से आगामी 7 जून तक पुणे महाराष्ट्र में आहुत होगी। 

ममता धीवर के चयन होने पर जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक जिला खेल अधिकारी अंजलि बरमाल, प्राचार्य लोकनाथ दीवान, समस्त शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल भोरिंग, जनपद सदस्य गिरधर आवड़े एवं गाव के सरपंच, सभी पंचों ने हर्ष व्यक्त कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news