बस्तर

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान
05-Jun-2023 8:42 PM
दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान

भाजपा की शक्ति उनके कार्यकर्ता हैं - किरणदेव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 5 जून।
भारतीय जनता पार्टी ने आज  विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत दरभा मण्डल के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम चिंगीतरई में वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं से भेंट व चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें नजदीकी गांव से बडटी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में 13 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।
 
भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान एक माह तक सतत चलाया जाएगा। चिंगीतरई ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि भाजपा की शक्ति उनके कार्यकर्ता हैं। पार्टी के वरिष्ठ जनों व कार्यकर्ताओं से भेंट व चर्चा कर उचित मार्गदर्शन मिलेगा, जो संगठन को मजबूत करने में सहायक होगा। 

भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने अपने संबोधन में कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में भाजपा के कार्यकर्ता हैं। विशेष जनसंपर्क अभियान में सभी भाजपा के वरिष्ठों से भेंट कर मार्गदर्शन लिया जा रहा है। आगामी चुनाव में समस्त कार्यकर्ताओं के समवेत प्रयास से प्रदेश में भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप ने भी संबोधन दिया। 

वरिष्ठों से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय,रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय,बाबूल नाग, रैतुराम बघेल, हुंगाराम मण्डावी,बसंत कश्यप,नरसिंह ठाकुर, फूल सिंह सेठिया, विनायक गोयल, नारायण ठाकुर, देवी प्रसाद बेंजाम,रामेश्वर, हुनु ठाकुर, बामन राम वट्टी, पूरन सेठिया, लछिन्दर यादव, नारायण ओडय़ामी, जलन बघेल, पीडी कश्यप, नकुल ठाकुर, संतोष ठाकुर, नवल कुंजाम, महादेव कवासी, मंडाराम कोरामी, बुधराम गावड़े आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये। 


अन्य पोस्ट