बस्तर

अपना परिवार अपना विकास नीति समाप्त कर मोदी ने गढ़ा सबका साथ सबका विकास- केदार
06-Jun-2023 9:48 PM
अपना परिवार अपना विकास नीति समाप्त कर मोदी ने गढ़ा सबका साथ सबका विकास- केदार

चार दिनी बस्तर प्रवास पर आएंगे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, 8 को जगदलपुर में
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जगदलपुर, 6 जून।
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को महोत्सव के रूप में मनाते हुए संपूर्ण देश में 30 मई से 30 जून एक माह तक महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। जिसमें भाजपा ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के श्री मोदी के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने की योजना बनाई है। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान में केन्द्रीय राज्यमंत्री गिरीराज सिंह  7 से 10 जून तक चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर आ रहे हैं, जो विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे और 8 जून को जगदलपुर में जन सभा को संबोधित करेंगे। 

भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल भारत के लिए युगपरिवर्तन कारी रहा है। भारत ने बीते नौ वर्ष में एक पार्टी के अपना परिवार अपना विकास की नीति को दरकिनार कर सबका साथ सबका विकास की कहानी लिखी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है। 

भारतीय जनता पार्टी नये भारत को गढऩे की श्री मोदी की नीतियों व योजनाओं को जन-जन पहुंचाने महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। 

केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा के इस अभियान में एक महीने में देश भर में 51 महारैली आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा तीस दिनों में संपूर्ण देश में भाजपा 500 से अधिक सभायें व 600 से अधिक प्रेस वार्ता आयोजित होंगे। इस दौरान 500 से अधिक लोकसभा व 4000 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में 5 लाख विशिष्ट परिवारों और हर लोकसभा में 1000 विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जायेगा। भाजपा ने 543 लोक सभाओं को 144 क्लस्टर में बांटा है। प्रत्येक क्लस्टर में तीन से चार लोकसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। हर क्लस्टर में भाजपा के बड़े नेता आठ दिन गुजरेंगे।
 
केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार कार्यकाल में हुये जनहित कार्य व योजनाओं को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। महा जनसंपर्क अभियान में समस्त कार्यक्रम नियोजित हो रहे हैं। जून महीने के आखिरी दस दिन में पूरे देश में प्रत्येक मतदान केन्द्रों में भाजपा घर घर संपर्क अभियान चलाएगी। 

पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव, जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, पूर्व विधायक डॉ.सुभाऊ कश्यप,संतोष बाफना,पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी,योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,बाबुल नाग, अविनाश श्रीवास्तव, आलोक अवस्थी, श्रीनिवास रथ, प्रकाश रावल आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news