दुर्ग

समस्याओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का चक्काजाम
07-Jun-2023 7:10 PM
 समस्याओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमधा, 7 जून। समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी  मंडल अध्यक्ष श्वेता शर्मा के नेतृत्व में रैली निकालकर चक्काजाम किया गया।

पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने कहा कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की सीमा पार हो गई है। गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास में भेदभाव किया जा रहा है। लोगों ने यहां तक बताया है कि आवास पास कराने के लिए घूस देना पड़ रहा है।

दिव्या कलिहारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार शराबबंदी की बात कही थी, वह आज तक नहीं हो पाया। धमधा का शराब भट्टी मुख्य मार्ग में है, आए दिन दुर्घटना होती रहती है, इसलिए शराब भ_ी तत्काल हटाया जाए। अगर उक्त समस्याएं हल नहीं हुई तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान नगर पंचायत अहिवारा अध्यक्ष नटवर ताम्रकार धमधा मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह ठाकुर महामंत्री सुनील गुप्ता भूषण धीवर मीडिया प्रभारी प्रदीप ताम्रकार महिला मोर्चा महामंत्री सोनिया मिश्रा कोमल मरकाम हिमा साहू जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू आरुणि दानी  रमन यादव  हर्ष साहू दीपक चौहान राजा स्वर्णकार दुलारी मिश्रा के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट