महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के राष्ट्रीय आव्हान पर महासंपर्क अभियान चल रहा है। इसी क्रम में 12 जून को दोपहर 3 बजे हाईस्कूल मैदान में लोकसभा स्तरीय आम सभा का आयोजन किया है।
आम सभा की तैयारी के लिए आमसभा प्रभारी शंकर अग्रवाल, डॉ. विमल चोपड़ा, इंद्रजीत गोल्डी, प्रकाश चंद्राकर, सम्पत अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि 9 वर्ष सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री समर्पित रहे। मोदी जी के नेतृत्व में देश को कोरोना काल जैसे विपरीत परिस्थितियों में देश की जनता का हौसला बुलंद रखा एवं सेवा और सुशासन को सार्थक किया। श्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास का नया मंत्र लेकर देश सेवा का सपना साकार किया।
भाजपा कार्यालय में हुई तैयारी बैठक में अंतिम व्यक्ति, अंतिम छोर के गांव से लेकर सभी वर्गों की चिंता करते हुए सबका साथ और सबके विकास की बातें भी हुई। बताया गया कि 12 जून को इस आमसभा में पूरे लोकसभा की जनता एवं कार्यकर्ता आएंगे।
सभा को सफल बनाने विभिन्न दायित्व दिये गये हैं। जिसमें सर्किट हाउस में स्वागत प्रदीप चंद्राकर, महेंद्र जैन, प्रकाश शर्मा, अरूण साहू, युवाओं के मोटर सायकल रैली हेतु प्रकाश चंद्राकर, तिलक वंदन सुधा साहू,महिला मोर्चा की टीम, मंच व्यवस्था प्रेम चंद्राकर, संतोष वर्मा, बैठक व्यवस्था नारेन्द्र गिरी, प्रशांत श्रीवास्तव, पत्रकार दीर्घा ऐतराम साहू, गोपाल वर्मा, बूथ अध्यक्षों की व्यवस्था संजय शर्मा, रमेश अग्रवाल, जितेंद्र त्रिपाठी, योगेश्वर राजू सिन्हा व धरम साहू को जवाबदारी दी गई।
कार्यक्रम में राकेश चंद्राकर,प्रदीप,पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, महामंत्री सुधा साहू, सतपाल पाली, श्याम साकरकर,प्रेम चंद्राकर, अरूण साहू मीना वर्मा, नारेंद्र गिरी, नंदू जलक्षत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।